Boiler क्या है इसके प्रकार और उपयोग
Boiler क्या है इसके प्रकार और उपयोग
What is boiler (बॉयलर क्या है)
Boiler एक मशीन है जो की water को steam मतलब भांप में बदलने का काम करती है, इसलिए boiler को steam generator के नाम से भी जाना जाता है।
boiler से मिलने वाली steam का उपयोग कई जगह पर किया जाता है। अगर हम इस steam के उपयोग की बात करे तो यह सबसे ज्यादा power generating station जहाँ पर बिजली को जनरेट किया जाता है वहाँ उपयोग में आती है।

इसके अलावा steam की हमे और भी कई इंडस्ट्री में जरूरत पड़ती है जैसे- Textile industry, sugar mill,chemical industry आदि। तो इन सभी इंडस्ट्री के अंदर भी आपको बॉयलर देखने को मिल जाते है।
Boiler से मिली स्टीम का उपयोग
स्टीम का उपयोग हर जगह पर अलग अलग काम के लिए किया जाता है। मैं आपको कुछ मुख्य उपयोग बताता हूं, जिसकी मदद से आपको आईडिया लग जाएगा।
- Power plant में टरबाइन घूमने के लिए
- पानी को गरम करने के लिए
- AHU में हवा गरम करने के लिए
Boiler Definition (बॉयलर की परिभाषा)
Boiler or Steam Generator is Closed Vessel in which water is converted into steam by the application of heat is provided by the combustion of fuel.
बॉयलर और स्टीम जेनरेटर एक बंद पतीला(Closed Vessel) होता है, जिसमें ईंधन दहन के द्वारा मिलने वाली ऊष्मा का उपयोग करके पानी को भाप में परिवर्तित किया जाता है।
इसमे Fuel को जलाकर heat energy को पैदा किया जाता है। Fuel burn करने से मिली heat energy की help से हम water को भाप मे बदल लेते है।
Types of Boiler (बॉयलर के प्रकार)
बॉयलर को उसकी जरूरत और डिज़ाइन के अनुसार अलग अलग तरह से बाटा गया है।
- Based on Tube Contain
- Position of Furnace
- According to Boiler Position
- According to the use
- According to the water and steam circulation
- According to the Fuel Uses
- According to the pressure developed
- Based on fuel combustion system
- Based on fuel feeding
Based on Tube Contain boilers
Boiler में उपयोग होने वाली Tube के आधार पर बायलर को दो भागों में बांटा जाता है।
A) Fire Tube Boiler- फायर ट्यूब बॉयलर में Tube के अंदर फायर रहती है और tube के चारो तरफ पानी भरा रहता है, इसी कारण इसे fire tube boiler कहा जाता है।

फायर ट्यूब बॉयलर को ज्यादातर उस जगह पर लगाया जाता है, जहाँ पर हमें लौ प्रेशर steam की जरूरत होती है।
B) Water Tube Boiler- इस बॉयलर में ट्यूब के अंदर पानी रहता है, और बाकी जगह यह आग रहती है। जिसके कारण इस बॉयलर से हमे ज्यादा स्टीम मिल जाती है।
जहाँ पर हमें हाई प्रेशर स्टीम की जरूरत होती है, वहाँ पर हम Water tube boiler का उपयोग करते है।
Position of Furnace Boilers
A) Externally Fired Boiler- इस प्रकार के बॉयलर में हम furnace के बाहर फायर को बॉयलर में देते है।
मतलब इस boiler में fire को हम अलग सेक्शन में रखते है, मतलब furnace के बाहर रखते है, इसीलिए इसको हम Externally Fired Boiler कहते है।
B) Internally Fired Boiler- यह बॉयलर Externally Fired Boiler से बिल्कुल उल्टा हो जाता है। जब हम fire को furnace के अंदर ही करते है, इसके अंदर ही हीट पैदा करते है तो यह Internally Fired Boiler कहलाता है।
FBC boiler, pfbc boiler यह दोनों ही Internally Fired Boiler के उदाहरण है, इसमे fire furnace के अंदर ही की जाती है।
Comments
Post a Comment